Uncategorized

पी.जी.कॉलेज धमतरी द्वारा दिया गया स्वच्छता जागरूकता का संदेश


धमतरी। बी.सी.एस.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी के प्रभारी प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार पाठक के निर्देशन में एवं स्वच्दता प्रभारी पंकज जैन के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता सदेंश अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं जनसमुदाय को स्वच्छता का संदेश दिया गया। उक्त अवसर पर विधि विभाग के छात्र तनुज, डिगेश्वर, आकाश, देवेन्द्र ,सुमित, भेजेश्वरी ,चांदनी एवं अन्य छात्राओं के व्दारा स्वच्छता संबंधी नारे लगाकर सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर स्वच्छता प्रभारी पंकज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में समय-समय पर हमारे व्दारा स्वच्छता जागरूकता अभियान ,साफ-सफाई अभियान, स्वच्छता मानव श्रृंखला ,स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने हेतु जागरूक किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!