शहर सहित सम्पूर्ण धमतरी विधानसभा का विकास है प्राथमिकता – रामू रोहरा
महापौर ने कहा नहीं थमेगी विकास की रफ्तार, जल्द ही कई और विकास कार्यो की मिलेगी सौगात
कहा संगठन उन्हें जो जवाबदारी व कार्य सौंपेगी उसे पूरी निष्ठा से करेंगे पूरा

धमतरी। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू रोहरा को प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पूर्व में प्रदेश महामंत्री पद सौंपा था उक्त जिम्मेदारी पर श्री रोहरा शत-प्रतिशत् खरा उतरे। संगठन के कार्यो को सफलता पूर्वक पूरा करते हुए पार्टी को धमतरी सहित पूरे प्रदेश में मजबूती प्रदान करने जुटे रहे। उनकी सक्रियता व धमतरी क्षेत्र में जनाधार को देखते हुए पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान धमतरी नगर निगम महापौर प्रत्याशी घोषित किया। उक्त भरोसे पर भी खरा उतरते हुए श्री रोहरा ने रिकार्ड मतो से चुनाव जीता और बहुमत से धमतरी नगर निगम में भाजपा का कब्जा हुआ इसके बाद से लगातार जनता से किये वादो को पूरा करते हुए विकास कार्यो की सौंगात महापौर रामू रोहरा दिला रहे है। हाल ही में प्रदेश भाजपा के नये कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें तीन नये महामंत्री बनाये गये जिसमें श्री रोहरा संगठन से पदमुक्त हुए है। ऐसे में अब वे धमतरी शहर सहित सम्पूर्ण विधानसभा विकास के लिए और भी ज्यादा समय दे पायेंगे।
चर्चा के दौरान महापौर रामू रोहरा ने कहा कि शहर सहित सम्पूर्ण धमतरी विधानसभा का विकास उनकी प्राथमिकता है। इसी आधार पर वे विकास कार्यो की स्वीकृति दिलाने जुटे हुए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व सम्पूर्ण भाजपा सरकार विकास के रथ को धमतरी में आगे बढ़ा रही है। लगातार विकास की सौगाते धमतरी वासियों को लगातार मिल रही है। आने दिनों में धमतरी विकास मे अपनी अलग पहचान बनायेगा।
प्रदेश महामंत्री के रुप में बढ़ाया धमतरी का गौरव
ज्ञात हो कि भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री एक महत्वपूर्ण पद होता है रामू रोहरा जिले के पहले ऐसे भाजपा नेता रहे जो उक्त पद पर सुशोभित हुए पद की गरिमा व जवाबदारी का बखूबी निर्वहन किया। इतने महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए श्री रोहरा ने न सिर्फ भाजपा को जिले में मजबूती प्रदान किया बल्कि जनता की मांगो को पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए धमतरी का गौरव बढ़ाया।
पद आते-जाते रहते है, विकास व संगठन है महत्वपूर्ण – रामू रोहरा
महापौर रामू रोहरा ने चर्चा के दौरान कहा कि संगठन व सत्ता में पद एक सामान्य प्रक्रिया है पद आते-जाते रहते है। धमतरी का विकास व संगठन की मजबूती सबसे महत्वपूर्ण है। धमतरी में विकास की रफ्तार नहीं थमेगी जल्द ही विकास के कई और सौंगाते धमतरीवासियों को मिलेगी। संगठन उन्हें जो कार्य व जिम्मेदारी सौंपेगी उसे पूरे निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। पद महत्वपूर्ण नहीं है वे कल भी भाजपा के कार्यकर्ता थे आज भी है और आगे भी रहेंगे।

