ग्राम गुजरा में महापौर रामू रोहरा का भव्य स्वागत
418.84 लाख की राशि से बनेगी 2.80 किमी सड़क

धमतरी। ग्राम गुजरा- रींवागहन मार्ग की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने महापौर रामू रोहरा के समक्ष अपनी मांग रखी थी।महापौर ने इस मांग को त्वरित पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के संज्ञान में रखा। परिणामस्वरूप 418.84 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर 2.80 किमी सड़क निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।इस उपलब्धि पर ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने रामू रोहरा का भव्य स्वागत किया। मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने विकास कार्यों से संबंधित अन्य मांगें भी रखीं। इस पर महापौर ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया.कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमन राव, महामंत्री दमयंती साहू, जनपद सदस्य फागेश्वरी साहू, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानिक राम साहू, मंडल मंत्री नेहा साहू, सरपंच दुर्गेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर गौकरण साहू, खिलेश साहू, राजेश साहू, धरम साहू, दुजराम सिन्हा, टिकेश्वर साहू, तामेश्वर साहू आदि मौजूद रहे।
जो कहते हैं, वह करते हैं – महापौर
अपने संबोधन में महापौर रामू रोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है, वह करती है। ग्राम गुजराझ्ररीवागहन मार्ग की 418.84 लाख की स्वीकृति इसी का प्रत्यक्ष उदाहरण है। आने वाले समय में गांव और शहर के बीच की दूरी मिटाकर विकास की गंगा बहाना ही हमारा संकल्प है। जनता की हर समस्या को प्राथमिकता में रखकर समाधान किया जाएगा।