Uncategorized

लेडीज क्लब ने धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव


धमतरी। लेडीज क्लब द्वारा जन्माष्टमी उत्सव क्लब की अध्यक्ष काजल सिन्हा के निज निवास स्थान पर मनाया गया। जिसमें तुलसी पूजा, बालिका मानस परिवार द्वारा कृष्ण भगवान के गीत गाए गए। इसके पश्चात क्लब की संरक्षिका कामिनी कौशिक, संचालिका उषा गुप्ता, अध्यक्ष काजल सिन्हा, सचिव साधना साहू, कोषाध्यक्ष रचना नायडू, डॉ. भारती राव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। भजन संध्या एवं उत्सव को मनाते हुए जन्माष्टमी पर्व पर सर्वप्रथम क्लब के कुछ सदस्यों ने भी अपने लड्डू गोपाल को सबके समक्ष सजाया। कई महिलाएं राधा एवं कई महिलाएं कृष्णा वेशभूषा में आई। गायत्री एवं पूनम सिंह ने मां यशोदा एवं कृष्ण सात्विक शर्मा के साथ माखन खाते हुए सुंदर प्रस्तुति दी। रोशनी शर्मा एवं सात्विक शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति में भगवान कृष्ण के मुख में ब्रह्मांड दर्शन करवाए। कनिष्का खंडेलवाल ने राधारानी के नृत्य की प्रस्तुति दी। गायत्री एवं सीमा हरदेल की राधाकृष्ण नृत्य की प्रस्तुति ने मन को मोह लिया। बबली राजोरिया, मंजू महावर, माधवी शर्मा, श्रद्धा कश्यप ज्योति गुप्ता, रचना नायडू ने सामूहिक नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दी। इसके पश्चात नंद उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें नीता रणसिंह एवं रोशनी शर्मा ने भाग लिया सरला खंडेलवाल ने भजन सुनाया। कामिनी कौशिक ने बताया कि भारत देश त्योहारों का देश है। काजल सिन्हा द्वारा सबको रक्षा सूत्र बांधकर प्रसाद वितरण किया गया। हाऊजी में प्रथम नीता रणसिंह, द्वितीय बबली राजोरिया, तृतीय ज्योति गुप्ता, लड्डू गोपाल सजाने में रोशनी शर्मा प्रथम नीता रणसिंह, द्वितीय फैंसी ड्रेस में कनिष्का प्रथम, सात्विक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला फैंसी ड्रेस में रोशनी शर्मा प्रथम एवं द्वितीय स्थान पूनम सिंह को मिला। इस अवसर पर रेनू खनूजा, श्रद्धा कश्यप, देविका साहू, तनुजा सेन, शुभ्रा गौर, शिरीन हाशमी, संतोष लखोटिया, साबिरा हाशमी, सबीना रिजवी, आशा गुप्ता, नीति अजमानी, संगीता साहू, अनीता साहू, प्रेमा चौधरी, मंजू सेन, वीणा नायडू, आरती कौशिक, प्रतिभा दीवान, बलजीत आनंद, लीला शर्मा, चंद शर्मा, हरजीत अजमानी, शारदा साहू आदि उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ. भारती राव ने किया। उक्त जानकारी माधवी शर्मा ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!