Uncategorized

विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से क्षेत्र के 21 प्रमुख मंदिरों और आश्रमों में लगाया जा रहा सोलर हाई मास्ट लाइट्स


कुरुद। अब कुरुद के मंदिर और आश्रम रात के अंधेरे में भी अपनी भव्यता और आध्यात्मिकता से चमकेंगे। विधायक अजय चंद्राकर के दूरदर्शी प्रयासों से क्षेत्र के 21 प्रमुख मंदिरों और आश्रमों में सोलर हाई मास्ट लाइट्स स्थापित की जा रही हैं। प्रत्येक सोलर हाई मास्ट लाइट 9 मीटर ऊँची होगी, जिसमें 6 अत्याधुनिक लाइटें लगाई जाएँगी। ये लाइटें उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक फैले मंदिर परिसरों को रोशन करेंगी, जिससे कुरुद का धार्मिक और सांस्कृतिक परिवेश और भी जीवंत और आकर्षक बनेगा। यह रोशनी न केवल मंदिरों की भव्यता को उजागर करेगी, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण भी तैयार करेगी। इस पहल के तहत कुरुद क्षेत्र के मंदिर सेमरा सीदार देव मंदिर, सिलौटी के कादोरास मंदिर, सिर्री के गड़भेड़ा मंदिर, जोरातराई के सिंहलडीप मंदिर, सिंगलदीप के अंगारमोती मंदिर, सिरसिदा के मारुतिधाम मंदिर, कोर्रा के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, जुगदेही के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर, पुरैना के अंगारमोती, बगौद के मारादेव मंदिर, एवं चंडी मंदिर समीप, सेमरा बी के कबीर आश्रम, बेलौदी के जय सहदाई माता मंदिर, नवागांव बुड़ेनी के लोमास ऋषि आश्रम, परेवाडीह के खारून नदी के समीप मंदिर और आश्रम सोलर रोशनी से जगमगाएँगे। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह केवल रोशनी लाने की योजना नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को सशक्त करने का एक प्रयास है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!