Uncategorized

दशकों से पिछड़े धमतरी को अग्रणी शहर बनाना हमारा संकल्प : महापौर रामू रोहरा

बीटी रोड, महतारी सदन और सड़क चौड़ीकरण सहित करोड़ों के निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति

धमतरी-मंगलवार का दिन धमतरी नगरवासियों के लिए सौगातों से भरा रहा। महापौर रामू रोहरा के सतत प्रयासों से करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे शहर का कायाकल्प होने की राह प्रशस्त होगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनएच-30 से हरफतराई रोड तक केनाल के दायीं ओर 2 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से बीटी रोड निर्माण को स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही मुजगहन एवं देवपुर में महतारी सदन का निर्माण और सड़क चौड़ीकरण की मंजूरी भी प्रदान की गई है।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। दशकों से पीछे धमतरी को प्रदेश के अग्रणी शहरों में शामिल करना मेरा संकल्प है। इसके लिए मैं निरंतर कार्य करता रहूंगा।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में धमतरी शहर विकास की पटरी पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव जी का धन्यवाद करता हूँ ।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!