Uncategorized

धमतरी के यशवंत देवान चुने गये पेंशनर्स एसोसियेशन के प्रांतीय अध्यक्ष

छ.ग. प्रदेश के समस्त पेंशनरों को मतदान प्रक्रिया में भागीदारी लेने किया धन्यवाद ज्ञापित


धमतरी । पेंशनर्स एसोसियेशन छ.ग. प्रदेश में न्यायालय, रजिस्ट्रार, फम्र्स एण्ड सोसायटी छ.ग. के आदेशानुसार निर्वाचन 2025 संपन्न हुआ। प्रदेश के 14 जिलों में संगठन सक्रिय है, परन्तु शादी, त्यौहार, एवं स्वास्थ्यगत कारणों से 11 (ग्यारह) जिलों के हजारों मतदाताओं ने निर्वाचन में भाग लिया। प्रत्येक तहसीलों में पहली बार मतदान द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ। डा.के.एल. टांडेकर, राजनांदगांव भैयाराम चंद्राकर, बागबाहरा एवं यशवंत देवान, धमतरी प्रत्याशी रहे। मतगणना 11 टेबलों में 03 चरणों में पूर्ण हुआ। प्रथम चरण से लेकर अंतिम चरण तक यशवंत देवान आगे चलते रहे अंतत: 35 तहसीलों के मतपत्र की गणना के बाद यशवंत देवान प्रांतीय अध्यक्ष को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.सी. साहू रिटायर्ड अपर कलेक्टर निर्वाचन अधिकारी सी.आर. साहू रिटायर्ड संभागीय इंजीनियर ने प्रमाण पत्र देकर विजयी घोषित किया। यशवंत देवान प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश के समस्त पेंशनरों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!