Uncategorized

ग्राम कोलियारी को रायपुर के नकटी गांव की तरह उजडऩे नहीं देंगे – लेखराम साहू

पूर्व विधायक ने कहा कांग्रेस सरकार गरीबों का घर बसाती है, भाजपा सरकार गरीबों का घर उजड़ती है


धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस के वरिष्ठ जन कोलियारी गांव पहुंचे वहां पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस लगाया हुआ था। कांग्रेस कमेटी एवं कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ने पूरी बस्ती का जमीनी स्थिति का जायजा लिया और बस्ती वालों ने बताया कि यहां बस्ती 40 वर्षों से यहां बसा हुआ है और इस बस्ती को ग्राम पंचायत एवं राज्य शासन के द्वारा लगातार मूलभूत सुविधा के तहत बिजली विभाग से विद्युत कनेक्शन दिया गया है और उसके बाद ग्रामीणों के लिए राशन कार्ड आधार कार्ड बनाया गया एवं शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया सीसी रोड का निर्माण कराया गया वही पूर्व विधायक कुरूद लेख राम साहू राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली ने कहा कांग्रेस सरकार गरीबों का घर बसाने का काम करता है वहीं भाजपा की सरकार गरीबों का घर उजडऩे का काम करता है जैसे की नकटी गांव और राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के ऊपर तीखा हमला करते हुए सवाल पूछा की सभी महत्वपूर्ण योजना मिल रहा है तो वहां अवैध कैसे एवं नकटी गांव जैसे हालात बनाएंगे तो बड़ी आंदोलन की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर पूर्व विधायक लेख राम साहू विपिन साहू जिला संगठन महामंत्री अरविंद जोशी जिला कोषाध्यक्ष विजय गोलछा मदन मोहन खंडेलवाल डॉक्टर विजय प्रकाश जैन बृजेश जगपात घमेश्वरी साहू जिला उपाध्यक्ष सूर्य राव पवार मनीष साहू योगेश लाल आकाश गोलछा विक्रांत शर्मा नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन जिला सचिव खिलेंद्र साहू राजेश पांडे ए रामनाथ यादव सलीम तिगाला मोहित देवांगन राजेश ठाकुर उदित नारायण साहू जैनुद्दीन रिजवी देवेंद्र देवांगन भोलाराम देवांगन लोकेश साहू राकेश मौर्या मंडल अध्यक्ष हरिशचंद्राकार हेमंत साहू प्रणय बच्चन सेक्टर अध्यक्ष प्रकाश पवार सूरज पासवान प्रवीण साहू विष्णु साहू जय श्रीवास्तव तिलक सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!