Uncategorized

मंडी में धान की आवक कम, आज हुई मात्र 618 कट्टा धान की बिक्री

उम्मीद के अनुरुप किसानों को नहीं मिल रहा भाव, हमालो के पास भी नहीं है काम


धमतरी। धमतरी कृषि उपज मंडी में इन दिनों धान की आवक में लगातार कमी देखी जा रही है। मंडी में रोजाना कम मात्रा में धान पहुंच रहा है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर, जो किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, उन्हें भी उम्मीद के अनुरूप कीमत नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों में निराशा का माहौल है।
किसानों का कहना है कि धान उत्पादन में लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन मंडी में मिलने वाले भाव से लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। बेहतर दाम की उम्मीद में कई किसान अपनी उपज रोककर रखने को मजबूर हैं, जबकि जिन किसानों को तत्काल पैसों की आवश्यकता है, वे कम कीमत पर ही धान बेचने के लिए विवश हैं। धान की कम आवक का असर मंडी में काम करने वाले हमालों और अन्य श्रमिकों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पहले जहां प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में धान की आवक होने से उन्हें नियमित काम मिल जाता था, वहीं अब काम की कमी के कारण उनकी दैनिक आय प्रभावित हो रही है। कई हमालों का कहना है कि पूरे दिन मंडी में इंतजार करने के बाद भी पर्याप्त काम नहीं मिल पा रहा है।
बता दे कि मई माह तक मंडी में धान की आवक अच्छी थी लगभग दो माह पहले ही मंडी में 5 से 6 हजार कट्टा धान रोजाना बिक्री हो रही थी। किसानो ंको भी भाव मिल रहा था वर्तमान में आवक घटी है जुलाई माह में आवक लगातार घटती जा रही है। 1 जुलाई को 856, 2 जुलाई को 1525, 3 जुलाई को 1382, 4 जुलाई को 773, 7 जुलाई को 515 व आज 10 जुलाई को 618 कट्टा धान की ही बिक्री हो पाई। आज आईआर चौसठ धान को न्यूनतम 2000, मध्यम 2121 व उच्चतम भाव 2151 का भाव मिला। वहीं गोल्डन सांभा धान को न्यूनतम 2600, मध्यम 2620 व उच्चतम भाव 2700 का भाव मिला। कुल तीन फर्मो ने 618 कट्टा धान खरीदा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!