Uncategorized

इनरव्हील क्लब धमतरी द्वारा हिन्दू अनाथालय मे खुशियों की दिवाली कार्यक्रम का आयोजन

डीएसपी मोनिका मारवी ने दी उपयोगी जानकारी

इनरव्हील क्लब धमतरी द्वारा 9 अक्टूबर को हिन्दू अनाथालय में खुशियों की दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर दिवाली की खुशियाँ साझा कीं और इस पावन अवसर को एक यादगार रूप दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं तथा पटाखों के साथ दिवाली सेलिब्रेशन किया गया। क्लब द्वारा ग्रोसरी डोनेशन के रूप में चावल, दाल और तेल भी प्रदान किए गए।साथ ही इला मेहता की ओर से बच्चों को बिस्किट दिए गए तथा तारा झंवर की ओर से बर्ड फीडर पॉट भेंट किया गया, जिससे बच्चों को जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम और संवेदना का संदेश मिला।विशेष रूप से नाश्ते की व्यवस्था हमारी बर्थडे गर्ल कामना जैन द्वारा की गई। कार्यक्रम में बर्थडे सेलिब्रेशन भी आयोजित हुआ, जिसमें कामना जैन, पिंकी खंडेलवाल, पम्मी खालसा, प्रियंका अग्रवाल, सुधा शर्मा, शोभा मगर, ज्योति गोयल, कोमल अग्रवाल और विजयलक्ष्मी महावर का जन्मदिन मनाया गया।बच्चों को जागरूक करने हेतु एम्पैथी यानी दूसरों की भावनाएँ समझने और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता पर माया खंडेलवाल द्वारा सार्थक सत्र लिया गया।साथ ही पास्को एक्ट विषय पर डीएसपी मोनिका मारवी ने उपयोगी जानकारी दी, जिसे सभी ने अत्यंत रुचि से सुना।यह कार्यक्रम आनंद, सेवा और संवेदना का सुंदर संगम रहा।इस दौरान अध्यक्षा श्रीमती सुधा अग्रवाल,सचिव श्रीमती नेहा लाठ उपस्थित रहे. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्रुति अग्रवाल द्वारा दी गई.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!