Uncategorized

एक्जेक्ट फाउंडेशन में धूमधाम से मनी होली,उड़े अबीर-गुलाल


धमतरी । मंगलवार को एक्ज़ेक्ट फाउंडेशन रुद्री में धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। दिव्यांग बच्चों में रंगों के पर्व को लेकर भारी उत्साह दिखा। संस्था के शिक्षकों ने भी बच्चों संग जमकर होली खेली। खूब अबीर-गुलाल उड़ाए। सभी ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली से पहले वाली स्कूल होली का आनंद उठाया।रंगोत्सव में शहर की बैटर टु गेदर फाउंडेशन भी शामिल हुआ। सभी डीजे की धुन पर जमकर थिरके। संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी सोनी ने कहा कि होली पर अधिकांश बच्चे घर चले जाते हैं। गुरुवार से पर्व शुरू हो रहा है। होली की खुशियां मनाने मंगलवार को स्कूल में ही आयोजन किया गया और जमकर खुशियां मनाई गई।इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष देवश्री जोशी, सचिव शशि त्यागी,सह सचिव रूबी कुर्रे,प्राचार्य रेखा साहू,तनु साहू,किरण पटवा,गीतांजलि साहू,पल्लवी गौतम,काजल साहू,केसर साहू,भानुमति सिन्हा,बैटर टुगेदर फाउंडेशन कुशल पारेख,युग डागा, प्रिंस लुंकड़,अभिषेक श्रीश्री माल,तुषार नागवानी,आयुष गोलछा,दर्शन लुंकड़ आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!