Uncategorized

आनंद पवार फैंस द्वारा 29 और 30 जुलाई को भजन संध्या का आयोजन

कवर्धा के प्रसिद्ध गायक आशीष राजपूत की भजनामृत मानस मंडली देगी प्रस्तुति

हरिहर के इस पावन संयोग का पुण्य लाभ लेने का साक्षी बने -: आनंद पवार
धमतरी । आनंद पवार फैंस द्वारा भगवान शिव के प्रिय सावन मास और भगवान विष्णु के पावन पुरुषोत्तम मास के विशेष संयोग पर 29 जुलाई शनिवार श्रावण शुक्ल पद्मनी एकादशी को हटकेश्वर के स्कूल चौक बाजारपारा कला मंच में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें कवर्धा के प्रसिद्ध गायक आशीष राजपूत और उनकी भजन मंडली भजनामृत मानस परिवार कवर्धा द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी,इसके साथ ही 30 जुलाई रविवार द्वादशी तिथि को यही कार्यक्रम नंदी चौक कोष्टा पारा के कला मंच में आयोजित किया जाएगा। आनंद पवार फैंस के मेन्टर युवा नेता आनंद पवार ने नगर के सभी नागरिकों को आमंत्रित करते हुए उनसे अपील की है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुँचकर भजनामृत का रसास्वादन कर हरिहर के इस विशेष संयोग का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!