Uncategorized

चिरमिरी के ठेकेदार की कुरूद के पास नहर में मिली लाश, धमतरी फिल्ट्रेशन प्लांट के मिली पास

धमतरी- कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डांडेसरा के मुख्य नहर में एक लाश मिली इस लाश को ग्रामीणों ने नहाते वक्त देखा। लाश नहर में तैर रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंची। लाश को ग्रामीणों के सहयोग से नहर से बाहर निकाला गया।लाश की शिनाख्ति देवव्रत प्रसाद पिता धीरेंद्र प्रसाद (36) ग्राम चिरमिरी के रूप में हुई। जो पेशे से ठेकेदार है। ठेकेदार की लाश नहर में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई।वहीं 22 किलोमीटर पहले कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर नाका के पास कार मिली। कार क्रमांक सीजी 04 ऍनजी 0139 ठेकेदार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार के अंदर एक नीले रंग का बैग भी रखा हुआ है। नहर के किनारे रोड पर रखी हुई कार में धूल भी जम गया है।डीएसपी रागिनी तिवारी ने बताया नहर में मिली लाश देवव्रत प्रसाद पिता धीरेंद्र प्रसाद ग्राम चिरमिरी का रहने वाला है। जिसकी लाश नहर में मिली थी। शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह भी बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात कार मिली है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी की एक अज्ञात कार नहर किनारे खड़ी हुई है। जिसकी तस्दीक करने पर कार ठेकेदार का ही बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटा हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!