Uncategorized

अवैध शराब विक्रेता गिरप्तार, नगरी पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

नगरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति द्वारा मोटर सायकिल में अवैध रुप से शराब रखकर ब्रिकी करने चुरियारडीह,शराब भट्ठी रोड नगरी तरफ जा रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी नगरी द्वारा तत्काल थाने स्टॉफ को रवाना कर चुरियारडीह,शराब भट्ठी रोड नगरी में मोटर सायकिल रोककर संदेही से नाम पूछने पर अपना नाम दयाल टहलवानी पिता डुलाराम टहलवानी 50 वर्ष बताया जिसके मोटर साइकिल को चेक करने पर 24 नग देशी प्लेन शराब,3 नग आइकोन गोवा,1 नग मैक्डावल शराब कीमती जुमला कीमती 2760 रूपये,बिक्री रकम 1100 रूपये, प्रयुक्त मो.सा.कीमती 10,000 रूपये कुल जुमला 13860 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना नगरी से सउनि,श्रीराम पटेल,तान सिंह साहू,प्रधान आरक्षक हरीश साहू आर.जीवन ध्रुव,भागवत खांडेकर,ओम प्रकाश निषाद महिला आरक्षक प्राची गुप्ता एवं थाना स्टॉफ का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!