Uncategorized

कुरूद में धारदार चाकू लहराते आरोपी गिरफ्तार

थाना कुरूद पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जो की कन्हारपुरी रोड नहर पुल के पास कुरूद के पास अपने हाथ में एक धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा कि सूचना पर तत्काल कुरूद पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान कन्हारपुरी रोड नहर पुल के पास कुरूद के पास पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार चाकु को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था। घेराबंदी कर भूपेन्द्र भारती पिता घनश्याम भारती 19 वर्ष शांति नगर कुरूद को पकड़ा गया.आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना कुरूद से प्रआर.नीरा सोरी,हरीश साहू आरक्षक भागवत खांडेकर,ओम प्रकाश निषाद,नगर सैनिक हेमंत ध्रुव का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!