Uncategorized

अष्ट सिद्धि और नौ निधियों के दाता श्री हनुमान जन्मोत्सव की महापौर रामू रोहरा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं


धमतरी। नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने श्रद्धालुओं को हनुमान के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी है। श्री रोहरा ने कहा कि अष्ट सिद्धि और नौ निधियों के दाता, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, पवनपुत्र हनुमान महाराज की कृपा सभी भक्तों पर अनवरत बरसती रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि यूं ही बनी रहे। श्री हनुमान बल, बुद्धि, विद्या के दाता, संकटमोचन है। सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, सबका मंगल व कल्याण हो, यही प्रार्थना है। श्री रोहरा ने आगे कहा कि भक्ति सामर्थ व सेवा समर्पण के सबसे सशक्त उदाहरण महावीर हनुमान है। हमे हनुमान जी के जीवन व उनके कार्यो का अनुशरण कर जीवन सफल व सार्थक बनाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!