Uncategorized

श्री हनुमान अवतरण दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं


धमतरी। समाजसेवी धर्म प्रेमी व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा ने राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि बजरंग बली की कृपा सभी के जीवन में ज्ञान, भक्ति, अदम्य साहस, एकाग्रता, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करें, यही कामना है। श्री राम भक्त हनुमान अतुलित बल के धाम है। अपार विद्या और ज्ञान के धनी श्री हनुमान है। भक्ति, बल, बुद्धि, विद्या, संयम, शक्ति सभी गुणो का समागम हनुमान जी में है। उन्होने अपनी वीरता, क्षमता और विवेक से धर्म व सत्य की रक्षा कर अदम्य साहस व कर्तव्य का मार्ग दिखाया है। अनंत भक्तों अराध्य श्री हनुमान है। उन्हें यही कामना है कि धमतरी सहित सम्पूर्ण भारत वर्ष भगवान हनुमान व भगवान श्री राम के बताये आदर्शो पर चलकर अपने जीवन को सार्थक व राष्ट्र को सशक्त बनाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!