Uncategorized

डा अम्बेडकर का जीवन शोषित-दलित मानव के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित रहा – विधायक ओंकार साहू

कांग्रेस भवन में मनाई गई अंबेडकर जयंती, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण


धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर ने राजीव भवन में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक नवजागरण का अग्रदूत बताते हुए उनके जीवनी पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला। तत्पश्चात शहर के अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित वक्ताओ ने कहा कि बाबा साहब का जीवन शोषित-दलित मानव के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। वे समाज में व्याप्त रूढि़वादी और विषमता को समूल समाप्त करने के लिए जीवन-पर्यन्त संघर्ष करते रहे। बाबा साहब एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ और राष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने अपने पीछे भारत के संविधान के रूप में एक मूल्यवान विरासत छोड़ी है। जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा की भारत की संसद में मुख्य विपक्षी दल के रूप में, और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रहने वाली पार्टी के रूप में हम समस्त कांग्रेसजन डॉ आंबेडकर के देश को दिए योगदान के हमेशा ऋणी रहेंगे परंतु आज देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं इनके कार्यकर्ताओं द्वारा हमारे संविधान के पिता के प्रति अनादर की बाते आम हो गई है. सत्तारूढ़ शासन और उसके नेताओं को इस तरह से व्यवहार करने की अनुमति नहीं दी जा सकती जो केवल उनकी विचारधारा के अनुकूल हो। विधायक ओंकार साहू ने कहा की हाशिए पर पड़े समुदायों की दुर्दशा और उनके अधिकारों को सुरक्षित करने की आवश्यकता को उजागर करने वाले कांग्रेस के अभियान के जवाब में, भाजपा ने केवल कांग्रेस और उसके नेतृत्व को बदनाम करने के लिए बार-बार प्रयास किए हैं। भाजपा ने कांग्रेस के बारे में हर तरह की झूठे और भ्रामक आख्यानों का प्रचार किया है। हालाँकि अब यह बहुत आगे बढ़ गया है। अब हम उस स्थिति में हैं जहाँ शासन के नेताओं के द्वारा डॉ. भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर जी पर व्यक्तिगत हमला किया जा रहा है। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा की कहा की डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्त्रोत और अधिकारों के संरक्षक थे। पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम के महानायक महान विद्वान देश को एकता के सूत्र में बांधकर समाज में समानता का संदेश देने वाले बाबा साहब की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा, मदन मोहन खंडेलवाल, अरविंद दोशी, रामनाथ यादव, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव विक्रांत पवार, पूर्व पार्षद राजेश पांडये, राजेश ठाकुर, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदित नारायण साहू, पार्षद विशु देवांगन, आशुतोष खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!