Uncategorized

नारी के बिना जीवन की कल्पना अधूरी ः रामू रोहरा धीवर समाज व्दारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर

धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धमतरी धीवर समाज धमतरी परगना व्दारा महापौर, षार्षर, जनपद सदस्य सहित पंच गणों के सम्मान के साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शीतला मंदिर प्रांगण में किया गया था।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप महापौर रामू रोहरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरु निषाद, कीर्तन मीनपाल, संतोषी ध्रुव, कोमल सार्वा, मोहिनी तारक सहित सामाजिक जन उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है यानी महिला के सम्मान का दिन पर मेरा मानना है कि एक विशेष दिन ही नहीं बल्कि 365 दिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। नारी साक्षात प्रकृति स्वरूप उसके अस्तित्व के बिना जीवन संभव नहीं है। नारी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी जिसने मातृ शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त करने का काम किया है।वहीं प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार ने महतारी वंदन योजना लागू कर महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि मुझे अपना भाई ही समझे और कभी मेरी जरूरत पड़े तो बेझिझक मुझसे कह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!