Uncategorized

10 जुलाई से डीपीएस धमतरी में आयोजित होगा बिना दवा नसों के उपचार का तीन दिवसीय नि:शुल्क शिविर


धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) सांकरा धमतरी परिसर में स्कूल के निदेशक धीरज एवं निधि अग्रवाल के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में 10 से 12 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मध्यप्रदेश के सिहोर जिले के दोराहा ग्राम निवासी भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा बिना दवा के नसों, नाड़ी एवं हड्डियों से संबंधित समस्याओं के उपचार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार इस उपचार पद्धति में किसी प्रकार की दवा नहीं दी जाती और न ही मरीजों को कोई दवा या मेडिकल रिपोर्ट खरीदने के लिए कहा जाता है। शिविर में स्पॉन्डिलाइटिस, लकवा, कंपन, सुनने की समस्या तथा कुछ मानसिक रोगों सहित नसों एवं हड्डियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं में लाभ मिलने का दावा किया गया है। शिविर की विशेषता यह बताई गई है कि इसमें मरीज को पेट के बल लिटाकर पीठ पर हल्का दबाव देकर नसों को व्यवस्थित करने तथा रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाता है। यह प्रक्रिया लगभग एक से दो मिनट में पूरी होने की बात कही गई है। आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि उपचार पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा तथा किसी प्रकार के अतिरिक्त जांच या शुल्क की आवश्यकता नहीं होगी। आयोजकों के अनुसार उपचार का प्रभाव व्यक्ति की बीमारी और स्थिति के अनुसार अलग-अलग समय में दिखाई दे सकता है, इसलिए मरीजों को पूरी जानकारी लेकर ही शिविर में शामिल होने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!