Uncategorized

साहू समाज ने दिया समीर साहू को 25 हजार रूपये का ईनाम

जिला साहू संघ धमतरी का बैठक जिलाध्यक्ष अवनेन्द्र की अध्यक्षता में साहू समाज भवन बांसपारा धमतरी में संपन्न हुई l जिसमें जिला का वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया गया l आगामी वार्षिक कार्ययोजना का प्रस्ताव पारित किया गया l विशेष कार्य हेतु आर्थिक सहयोग एवं कक्षा दसवी में राज्य मेरिट सूची में 9वां स्थान बनाकर समाज एवं परिवार का गौरव बढ़ाने वाले चरमुड़िया कुरूद निवासी समीर साहू पिता भुवन साहू को श्रीफल एवं 25हजार रूपये की राशि देकर सम्मान किया गया। जिला साहू संघ धमतरी के प्रत्येक कार्ययोजना एवं गतिविधियों में तन-मन-धन से सहयोग एवं मार्गदर्शन करने वाले ग्रामीण साहू समाज,परिक्षेत्र साहू संघ,तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों,सदस्यों,सामाजिक बंधु,माताओं-बहनों,जिला पदाधिकारियों,सदस्यों के प्रति पूरे कृतज्ञता के साथ आभार व्यक्त किया गया l बैठक में जिला,तहसील,परिक्षेत्र के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!