Uncategorized
सनातन संस्कृति संगम महोत्सव एवं माँ की चुनरी यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर
की क्षेत्र वासियो की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

सर्व हिन्दू समाज के तत्वाधान में आयोजित भव्य सनातन संस्कृति संगम महोत्सव एवं माँ की चुनरी यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर जी सम्मिलित हुईं। इस पावन अवसर पर उन्होंने माँ भगवती की अगवानी कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा के दौरान पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला उपाध्यक्ष नरेश जसूजा, जिला महामंत्री आकाश गोलछा, विक्रांत शर्मा , उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन , वरिष्ठ नेता तिलक सोनकर ब्लॉक उपाध्यक्ष आशुतोष खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

