Uncategorized

सर्व हिन्दू समाज धमतरी निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा,पंथी नृत्य और राउत नाचा सहित कई झांकियां हुई शामिल

सामाजिक एकता का संदेश देने निकाली चुनरी यात्रा

​धमतरी:सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने शनिवार को सर्व हिन्दू समाज धमतरी द्वारा भव्य ‘सनातन संस्कृति संगम महोत्सव’ का आयोजन किया गया। पुराना बस स्टैंड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से विशाल चुनरी याता प्रारंभ हुई। लगभग 500 मीटर लंबी इस चुनरी यात्रा का विभिन्न समाज के लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। समापन विंध्यवासिनी मंदिर में माता को चुनरी अर्पित करने के साथ हुआ।यात्रा में सर्वसमाज के अध्यक्ष महेश रोहरा, सचिव अशोक पवार,दीपक लखोटिया,पूर्व विधायक लेखराम साहू, ईश्वरी पटवा,दिलीप पटेल,दीपक लोंढे,चंद्रकला पटेल आदि उपस्थित थे। सर्व समाज ने बताया कि ​यात्रा का मुख्य उद्देश्य नशामुक्ति, प्रकृति का सम्मान, मां-बेटियों का सम्मान, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की अखंडता को बनाए रखना है।

झांकियों ने मोहा मन

चुनरी यात्रा में अनेक समाज द्वारा
अपने ईष्ट देवी-देवताओं की झांकियां शामिल की गई थी। याता में जसगीत मंडलियां,रामसत्ता, नवरात्र के महत्व को दर्शाती मां नवदुर्गा की सजीव झांकी, आंगोदव, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य और जसगीत मंडली ब्रह्माकुमारी की चैतन्य झांकी भी शामिल थी।भटगांव के अखाड़ा कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

​

​

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!