प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा में बाउंड्रीवॉल की कमी और जनसमस्या से स्वास्थ्य मंत्री लेख राम साहू ने कराया अवगत

कुरुद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा ग्राम कोर्रा थाना भखारा विकासखंड कुरूद जिला धमतरी में बाउंड्री वॉल एवं गेट नहीं होने से शराबी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर शराब सेवन करते हैं इसकी शिकायत कई बार स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ एवं ग्रामीणों द्वारा किया गया है जो बहुत ही निंदनीय जो कि इस स्वास्थ्य केंद्र में लगभग आसपास के 10 से 15 गांव के लोग इलाज कराने पहुंचते हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स की कमी के कारण मरीजों के इलाज में काफी परेशानी होती है उपरोक्त दोनों विषयों को लेकर लेख राम साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भेंट मुलाकात कर समस्या से अवगत करा. लेख राम साहू ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा के जल्द स्वीकृति कर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निवेदन किये.
श्याम बिहारी जायसवाल ने निवेदन पर आश्वासन दिया है कि ग्राम कोर्रा की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाउंड्री वॉल एवं गेट निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराएंगे एवं स्टाफ की संख्या बढ़ाकर लोगों को पूरी तरह स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा.
