Uncategorized

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति दिवस पर जिले भर में भाजपा द्वारा किया जायेंगे विविध कार्यक्रमों का आयोजन

अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महान विचारक थे-प्रकाश बैस

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिले भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महान विचारक थे। उनके आदर्श आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं को जनसेवा की प्रेरणा देते हैं।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, सुशासन और राष्ट्रवाद का प्रतीक रहा है। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि अटल जी ने देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। नगर विकास से लेकर राष्ट्रीय एकता तक उनका योगदान अविस्मरणीय है।पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने कहा कि अटल जी ने सामाजिक समरसता को हमेशा प्राथमिकता दी और सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया।जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर पूरे जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से सुबह अटल चौक में स्वच्छता अभियान चलाया आज दिनांक को चलाया गया।
इसके पश्चात शाम को अटल चौक में दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उन्होंने आगे बताया कि 25 दिसंबर को जिले के सभी मंडलों, ग्राम पंचायतों एवं प्रमुख स्थानों पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।साथ ही संबलपुर में निर्मित अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का लोकार्पण ऑनलाइन माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी स्थानों से किया जाएगा, जिसमें जिले के कार्यकर्ता भी सहभागिता करेंगे।भाजपा द्वारा आयोजित ये सभी कार्यक्रम अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!