Uncategorized

अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 80 पौवा शराब जब्त

अर्जुनी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति हरफतराई मुख्य नहर मार्ग की ओर से टीव्हीएस रेडियन मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब लेकर बिक्री हेतु परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस ने संदिग्ध युवकों को रोका जिसने अपना नाम टिकेश्वर साहू और दूसरे ने कृत राम उर्फ प्रित यादव बताया,जांच के दौरान दोनों के पास से निम्न सामग्री बरामद की गई. 70 पौवा प्लेन देशी शराब क़ीमत 5,600,10 पौवा मसाला देशी शराब क़ीमत 1,000,जब्त कुल शराब की क़ीमत 6,600 रूपये
परिवहन में प्रयुक्त टीव्हीएस रेडियन मोटरसाइकिल-क़ीमत 50,000 रूपयेकुल जुमला ज़ब्ती 56,600 रूपये है.पकड़े गए आरोपियों में टिकेश्वर साहू पिता रामविलास साहू 37 वर्ष डोंडकी,कृतराम उर्फ प्रित यादव पिता फिरता राम यादव 35 वर्ष अर्जुनी शामिल है. अर्जुनी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!