Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने सीसी रोड , शेड निर्माण का भूमिपूजन कर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

धमतरी विधानसभा क्षेत्र के डूबान अंचल में विकास एवं खेल प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक ओंकार साहू ने ग्राम कोलियारी में सीसी रोड निर्माण एवं ग्राम अकलाडोंगरी व कोड़ेगांव ( र ) में शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा के साथ सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी। इस अवसर पर ग्राम मोंगरागहन एवं कोड़ेगांव (बी) में आयोजित संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधायक श्री साहू द्वारा शुभारंभ किया गया। डुबान क्षेत्र अंतर्गत मोंगरागहन, कोड़ेगांव (बी), अकलाडोंगरी, कोलियारी, तिर्रा , कोड़ेगांव (र ) एवं समस्त डूबान वासियों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अवसर पर विधायक ओंकार साहू का ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों एवं आयोजन समिति द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि डूबान क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर ग्रामीण अंचल को मुख्यधारा से जोड़ने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पहल करते हुए कहा डुबान क्षेत्र के वन भूमि को वन विभाग से अनुमति लेकर अच्छा सा खेल मैदान विकसित किया जायेगा.कार्यक्रम में तानाजी राव रणसिंह जोन अध्यक्ष, योगेश मार्कण्डे , भारती चन्द्रहास साहू , जयंत नेताम , लक्ष्मी बाई शोरी , चन्द्रहास जैन , गोलू खान, केशव साहू, पारसमणि साहू , मोती यादव, द्वारका पटेल , अंबिका सिन्हा , अनीता ठाकुर , धर्मेंद्र पटेल , रमेश कौशिक, सत्यवान ध्रुव, भारत साहू , मनेश कोर्राम सहदेव तारम, गोविंद साहू , शैलेश बूते, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक, आयोजन टीम के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!