Uncategorized

कुरूद की आराध्य चंडी मंदिर में बड़ी चोरी, हार,मुकुट, आभूषण सहित अन्य सामानों की चोरी

थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर है यह मंदिर, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी।कुरूद की प्रसिद्ध अधिष्ठात्री देवी चंडी मंदिर में बड़ी चोरी का मामला सामने आ रहा है।देर रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर में बोला धावा बोलकर माता की आभूषण सोने के रानी हार,सोने के मुकुट,कुंडल,बिंदिया, चांदी के चरण पादुका सहित दान पेटी को निशाना बनाया है।सोमवार सुबह-सुबह उसे समय लोग अचंभित रह गए जब नगर की आराध्य देवी चंडी मंदिर में माता के श्रृंगार आभूषण गायब मिले तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस, एसडीओपी, एसडीएम, तहसीलदार, फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल धीरे-धीरे सब पहुंचने लगे। सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है।नगर में यही चर्चा है कि थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद मंदिर में ऐसी घटी घटना पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करता है।

आपको बता दें कि कुरूद शहर का ये प्रसिद्ध मंदिर है और ये मंदिर पुलिस थाना से दो सौ मीटर दूरी पर है स्थित है।कुछ ही दिनों पहले नेशनल हाइवे स्थित प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में हुई चोरी हुई थी। इसके अलावा धमतरी शहर में भी नागेश्वर मंदिर, मुख्य मार्ग में बस स्टैंड में काली मंदिर, गुजराती कॉलोनी मोड में सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी दान पेटी से रुपयों की चोरी हुई थी सभी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!