Uncategorized

ओम के उच्चारण से टेंशन, डिप्रेशन जैसे मन की कई बीमारियों को आसानी से कर सकते है खत्म

धमतरी। ओम मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित की गई। इसके दूसरे दिन रविवार को जैन स्थानक भवन में शिव भोलेनाथ का दिव्य सत्संग के अलावा ओम उच्चारण द्वारा मेडिटेशन भी कराया गया। मुख्य वक्ता देवकी मैय्या ने बताया कि ओम के उच्चारण का अपना अलग ही महत्व है। क्योकि इसके उच्चारण से हमारा मन स्वस्थ एवं शक्तिशाली बनता है। साथ ही पाजिटिव उर्जा की प्राप्ति होती है। ओम के उच्चारण से हम टेंशन, डिप्रेशन जैसे मन की कई बीमारियों को आसानी से खत्म कर सकते है। क्योकि यह सबसे सहज और सरल तरीका है।

ओम वह महामंत्र है जिसमें हमारे जीवन के हर समस्या का समाधान है। इसलिए इस बीच मंत्र का अपना अलग महत्व है। पश्चात अध्यात्मिक जाग?ृति के साथ नैतिक मूल्यों और चरित्र को उपर उठाने ध्यान योग भी सिखाया गया। इसके एक दिन पूर्व शनिवार शाम शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें शिवलिंग आकर्षण का केन्द्र बनी रही। संस्था के द्वारिका प्रसाद शर्मा एवं विजय भाई ने बताया कि संस्था द्वारा यह कार्यक्रम पूरे देश भर में आयोजित की गई थी। इसी तारतम्य में धमतरी जिले में यह कार्यक्रम पहली बार हुआ। इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य हर व्यक्ति के अंदर देश भक्ति की भावना जगाना है। भारत को विश्व गुरु बनाना है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!