Uncategorized

मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ गिरे ओले

तेज हवाओं व बारिश से तापमान में आई 4 से 5 डिग्री की गिरावट, भीषण गर्मी से मिली राहत


धमतरी। प्रदेश के साथ साथ धमतरी जिले में भी मौसम ने करवट ली है। बीती शाम तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद आज सुबह लगभग 9 बजे शहर में बारिश शुरु हुई। कुछ देर के बारिश के दौरान ओले भी गिरे जिससे सड़क, मैदान व खुले स्थानों पर बर्फ की परत नजर आई। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बारिश व तेज हवाओं से भीषण से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 77 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तारित द्रोणिका विदर्भ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक निम्न दाब की द्रोणिका उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक अन्य निम्न दाब की द्रोणिका उत्तर प्रदेश से बंग्लादेश तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके प्रभाव से धमतरी सहित छग के कई जिलो में मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदेश के 6 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया था जिसमें धमतरी जिला भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!