Uncategorized

किले के श्री बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत हुआ मंगलगीत, जमकर थिरके भक्त


धमतरी। किले के श्री बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत रोजाना धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हो रहे है। जिसमें भक्तों की श्रद्धा छलक रही है। हल्दी, मेहंदी के पश्चात कल शाम मंगलगीत का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भगवान बुढ़ेश्वर की भक्ति में लीन होकर थिरकते रहे। इस दौरान श्री बुढ़ेश्वर की फूलो से विशेष साज-सज्जा की गई जिससे भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।
आज शाम निकलेगी शिवजी की भव्य बारात
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या आज मां विन्ध्यवासिनी बिलाईमाता मंदिर से शिवजी की भव्य बारात निकाली जाएगी जो कि रामबाग, सदर बाजार, गोल बाजार, घड़ी चौक, विमल टाकीज रोड होते हुए शिव चौक से किले का श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर तक जायेगी। बारात विशाल एवं भव्य होगा। जिसमें त्रिपुण्ड लगाने वाले महाराज एवं सभी महाराजो का दल, गांव का बाजा, आंगा देवता जी, घोडी, राउत नाचा कोंडागांव, धुमाल जालमपुर, आरंग की झांकी, अघोरी बालाघाट, झांकी रायपुर, रायपुर राउत नाचा, काली मां नागपुर, किन्नर भक्तगण, कटप्पा उड़ीसा, अघोरी भक्तगण, बनारस डमरू दल, शिव पालकी सहित डीजे व धुमाल की व्यवस्था रहेगी। जिसमें हजारो भक्तों शामिल होकर शिव भक्ति में लीन रहेंगें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!