Uncategorized

श्री रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

महापौर रामू रोहरा और अध्यक्ष जनपद अंगीरा ध्रुव ने तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


धमतरी. श्री रामलला दर्शन के लिए जिले से श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ। महापौर रामू रोहरा और अध्यक्ष जनपद श्रीमती अंगीरा धु्रव ने सुबह जनपद पंचायत परिसर से तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) में श्री रामलला के दर्शन करेंगे। महापौर श्री रोहरा ने सभी यात्री श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर अध्यक्ष जनपद पंचायत, धमतरी श्रीमती अंगीरा ध्रुव, उपाध्यक्ष केशव राम साहू, जनपद सदस्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जनपद सहित पंचायत और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे। राज्य शासन द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए नि:शुल्क अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है । ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इस तरह की योजनाएं न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें उन स्थलों का अनुभव करने का मौका भी देती हैं जिन्हें वे सामान्यत: आर्थिक कारणों से नहीं देख पाते।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!