Uncategorized

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सी.वी.एस. साउथ कैंपस में एनएसयूआई के लिए धमतरी के कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी


धमतरी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने पूरे देश से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में धमतरी जिले के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को दक्षिण कैम्पस स्थित कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज़ (सी.वी.एस.) की जिम्मेदारी दी गई है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि धमतरी के कार्यकर्ता दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रहितों और लोकतंत्र की मजबूती के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की जीत सिर्फ छात्रों की आवाज़ नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं की ताकत का संदेश होगा। सी.वी.एस. कॉलेज में धमतरी के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचकर एनएसयूआई की विचारधारा छात्रों तक पहुँचा रहे हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान विवेक यदु ,नमन बंजारे,ओमप्रकाश मानिकपुरी, नोमेश सिन्हा ,सुदीप सिन्हा, सुनील सिन्हा,शेखर दास,लकी ,सूरज सिंग सहित दर्जनों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!