सूचनात्मक,संकेतात्मक एवं आदेशात्मक बोर्ड चिन्हों का पालन कर बच सकते हैं सड़क दुर्घटना से-मणिशंकर चंद्रा
यातायात पुलिस द्वारा शास. सुखराम नागे महा विद्यालय नगरी के एनएसएस द्वारा ग्राम खम्हरिया में लगाया गया सात दिवसीय विशेष शिविर

यातायात डीएसपी ने छात्र- छात्राओं को कैरियर मंत्र बताकर लक्ष्य निर्धारण कर पढ़ाई करने, लक्ष्य प्राप्ति के लिए हरसंभव प्रयास करने किया प्रेरित
यातायात पुलिस द्वारा पुरुष्कार वितरण कर एनएसएस छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी के एनएसएस के छात्रों द्वारा ग्राम खम्हरिया में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा के द्वारा शिविर में पहुंचकर एनएसएस के छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटना से बचाव के संबंध में बताते हुए बताया कि जब भी आप दोपहिया वाहन चलाये तो ओवरस्पीड से वाहन न चलाये, ओवरस्पीड से वाहन चलाते हुए बड़ी एवं भारी वाहन व कार को ओवरटेक न करें,अंधा मोंड़, पुल पुलिया में भी सामने से जा रही वाहनों को ओवरटेक ना करें, कभी-कभी ओवरस्पीड से ओवरटेक करने के दौरान वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो देता है, और सामने से आ रही वाहन, रोड किनारे पेड़, पुल पुलिया के रेलिंग, या गड्ढे में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर चोंट लगने से स्थायी विकलांगता या मृत्यु भी हो जाती है। सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सड़क सुरक्षा उपकरण हेलमेट, सीटबेल्ट का अवश्य प्रयोग करें।वाहन में क्षमता से अधिक बैठकर न चले, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, ओवरस्पीड से वाहन न चलायें, मोबाईल में बात करते हुए वाहन न चलायें, नाबालिक को वाहन चलाने न दे, बिना लायसेंस के वाहन न चलायें, साथ ही मार्गों में लगाये गए .सूचनात्मक,संकेतात्मक एवं आदेशात्मक बोर्ड, चिन्हों का पालन कर सड़क दुर्घटना से बची जा सकता है। इसी कम में छात्र- छात्राओं को कैरियर मंत्र बताकर लक्ष्य निर्धारण कर पढ़ाई करने, लक्ष्य प्राप्ति के लिए हरसंभव प्रयास करने अभिप्रेरित किया गया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुष्कृत कर सम्मानित करते हुए यातायात नियमावली पाम्पलेट वितरण किया गया।उक्त कार्यक्रम में शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं, एनएसएस कैडेट सहित कार्यक्रम अधिकारी आर.आर. मेहराजी, श्रीमती डॉ. दीपा देवांगन, प्रदीप जैन, कालूराम साहू , नगर पंचायत नगरी उपाध्यक्ष अजय नाहटा , पत्रकार जीवन नाहटा, राजीव पटेल, यातायात शाखा से सउनि भेनूराम वर्मा, आर. मोह. जुनैद मिर्जा, संतोष ठाकुर उपस्थित रहें।



