Uncategorized

‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का बूथ स्तर पर हुआ श्रवण, पीएम मोदी ने किया नशामुक्त भारत का आह्वान

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सदर उत्तर वार्ड के बूथ क्रमांक 166 में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम प्रभारी कवीन्द्र जैन, बूथ अध्यक्ष घनश्याम शर्मा वार्ड पार्षद नीलेश लुनिया,शिखर राखेचा, विपुल राखेचा, गोलू लालवानी, रविंद्र सोनी,मनन जैन,राजू सुखवानी, आशीष डागा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
137वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्ति की दिशा में प्रेरित करने का आग्रह किया।
कवींद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में नशामुक्त भारत का जो संदेश दिया है, वह आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण है। युवाओं को नशे की बुराई से बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें स्वयं जागरूक होकर अपने परिवार और आसपास के युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
निलेश लूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का नशामुक्त भारत का आह्वान युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें नशे से दूर रखकर सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना हम सभी का दायित्व है। सदर उत्तर वार्ड में भी नशामुक्ति एवं जनजागरूकता को लेकर लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज का निर्माण हो सके।‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने नशामुक्त समाज और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संदेश युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला है। युवा शक्ति को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के संदेश को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने तथा नशामुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!