Uncategorized

समाजसेवियों ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

धमतरी। नगर के अनेक समाज सेवकों द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। विदित हो कि,12जनवरी को प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर भूपेंद्र मिश्रा ने ने कहा कि,इस वर्ष स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वदेशी संकल्प दौड़ शीर्षक से एक राष्ट्र व्यापी युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होना है।यह कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 23जनवरी तक आयोजित होना है। बनिया पारा वार्ड के पार्षद जुगलकिशोर पिंटू यादव ने कहा कि,भारत को आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वदेशी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने हेतु स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान मे किए जाने वाले स्वदेशी संकल्प दौड़ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए़।युवा व्यवसाई अरुण देवांगन ने अपने उद् बोधन में कहा कि,यह दौड़ केवल एक शारीरिक गतिविधि न होकर स्वदेशी अपनाने , आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा राष्ट्र हित के प्रति संकल्प का प्रतीक है।युवा साथी मुकेश पटेल ने इसी कड़ी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि,इस महत्वपूर्ण राष्ट्र व्यापी अभियान को सफल बनाने हेतु हम सबकी सक्रिय भागीदारी व सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है। हरीश पाठक ने समाज सेवकों के बीच अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, हम सभी अपने अपने समाज, एवं संगठन के माध्यम से इस स्वदेशी संकल्प दौड़ में अधिकतम कार्यकर्ताओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करें।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला। उद्योग के प्रबंधक सुरेन्द्र पुरी गोस्वामी द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया उनके द्वारा समस्त समाज सेवकों को स्वदेशी अपनाने संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप राव एवं आभार रोहित सोनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भूपेन्द्र मिश्रा, सुरेन्द्र पुरी गोस्वामी, शत्रुघ्न सिंह सोम,पवन गिरी गोस्वामी, लक्ष्मण जज्ञासी,लखन सिन्हा,राजेश यादव, अशोक साहू, लक्ष्मण रजक,प्रकाश पटेल,हरीश पाठक, सत्येन्द्र ठाकुर,अरुण कुमार देवांगन,हरीश भोजवानी,पिंटू यादव,राजू गुप्ता,प्रदीप गुप्ता,मोंटू भाई सहित अनेक समाज सेवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!