Uncategorized

जनहित के मुद्दों को लेकर डालबंगला वार्डवासियों ने की महापौर से मुलाकात

डालबंगला वार्ड के पार्षद एवं वार्डवासी एकजुट होकर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात का उद्देश्य वार्ड में हो रही समस्याओं जैसे जल निकासी, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधा विस्तार को लेकर चर्चा करना रहा।महापौर श्री रोहरा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और तत्काल कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को निर्देश देने की बात कही। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि वार्ड के समग्र विकास के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनकी प्राथमिकता है.वार्डवासियों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्याओं का समाधान दिखाई देगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!