Uncategorized

हास्य कवि-सम्मेलन रसरंग-2026 होली महोत्सव मे हुई काव्य रस की बौछार

वन्देमातरम परिवार कुरूद द्वारा लगातार 21 वर्षो से किया जा रहा आयोजन

कुरूद में परंपरा अनुसार लगातार 21 वर्षो से वन्देमातरम परिवार कुरूद द्वारा आयोजित कुरूद मे होली के पूर्व संध्या 2 मार्च को हास्य कवि सम्मेलन (रसरंग) होली महोत्सव का कार्यक्रम खेल मैदान कुरूद मे सम्पन्न हुआ.
जिसमे कविगण पद्म सुरेन्द्र शर्मा हरियाणा, अरूण जैमिनी हरियाणा, मीर अली मीर छत्तीसगढ़ ने हास्य कविताओं के माध्यम से कुरूद के ऐतिहासिक कवि सम्मेलन होली महोत्सव मे सम्मिलित होकर रंगो के त्यौहार को हास्य रंगीन किये.इस गरिमामयी आनंद रस से सराबोर आयोजन मे हज़ारों की संख्या मे दर्शकों ने खूब आनंद लिये, कवि मीर अली मीर का छत्तीसगढ़ी परंपरा के तहत अनोखा और नये मीठे अंदाज़ मे कविता पठन किये, हरियाणा के कवि अरूण जैमिनी ने 21 वर्षों से हो रहे कवि सम्मेलन का तारीफ़ करते हुए बहुत ही अच्छे कविता का पाठन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, हरियाणा से पद्मश्री कवि सुरेन्द्र शर्मा चुटकुले और अपने ओजस्वी अंदाज़ मे कविता पठन कर दर्शकों को हास्य का भाव जागृत कर होली के रंग कुरूद के संग, रंगोत्सव मनाया गया.
इस गरिमामयी कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे संस्था के संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, अध्यक्षता- कुरूद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, विशिष्ट अतिथियों मे जिला सहकारी बैंक रायपुर अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद राजकुमारी दीवान, रविकांत चन्द्राकर, नगर पंचायत भखारा अध्यक्ष ज्योति जैन, जनपद अध्यक्ष मगरलोड बीरेन्द्र साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू शशि पवार पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धमतरी, कविन्द्र जैन पूर्व जिला महामंत्री भाजपा धमतरी, त्रिलोकचंद जैन भाजपा जिला उपाध्यक्ष, रोहिताश मिश्रा किसान नेता धमतरी, भाजपा नेतागण कल्याण राजपूत, लोकेश साहू , पूस्पेन्द्र साहु, मोहन अग्रवाल एवं वन्देमातरम परिवार के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर के गरिमामयी आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ.होली के पुण्य अवसर पर संस्था के संरक्षक अजय चन्द्राकर ने मंच से नगर सहित क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कुरूद के सांस्कृतिक परंपरा सदैव विस्तृत होते रहेगा, कुरूद क्षेत्र विकास कार्यों से लेकर हर क्षेत्र मे सदैव अग्रणी रहा है, कार्यकम का स्वागत भाषण करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने नगर-क्षेत्रवासियों को खेल मैदान के मंच से होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा अनवरत 21 वर्षों से कुरूद के सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए होली महोत्सव का यह अद्भुत आयोजन अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में नगर, क्षेत्र और जिले का पहचान बन गया है, कार्यक्रम के आभार व्यक्त करते हुए वन्देमातरम परिवार के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने समस्त अतिथियों एवं कवियों का अभिनंदन करते हुए कहा आप सबके आशीर्वाद से आयोजन का यह 21 वर्ष है बहुत जल्द रजत जयंती वर्ष की ओर हम लोग अग्रसर हो रहे है, कुरूद मे सभी सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रम अविष्मरणीय रहा है, यहां के सांस्कृतिक विरासत बहुत मजबुत है, हमारे संस्था के संरक्षक अजय चन्द्राकर के संरक्षण मे लगातार 21 वर्षों से यह आयोजन होते आ रहा है, रजत जयंती का आयोजन और भी अविस्मरणीय रहेगा, आप सबको होली की हार्दिक बधाइयाँ, कविगणों सहित समस्त अतिथियों, मिडिया, कुरूद नगर- क्षेत्र के महान दर्शकों का वन्देमातरम परिवार की ओर से आभार व्यक्त करते है.कार्यक्रम का संचालन प्रभात बैस ने किया, इस अवसर पर वन्देमातरम परिवार की ओर से तीनों कवियों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम मे वन्देमातरम परिवार के सभी सदस्यगण एवं नगर-क्षेत्र के हज़ारों नागरिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कुरूद कवि सम्मेलन रसरंग होली महोत्सव का परंपरागत आयोजन संपन्न हुआ.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!