Uncategorized

सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति के तत्वाधान मे दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण है जारी

सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति जिला धमतरी के तत्वाधान मे दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग श्री राम जानकी मंदिर परिसर सशिमं मङाईभाठा मे 3 जून सायं से 14 जून प्रातः तक संचालित हो रहा है। इस अवसर पर चतुर्थ दिवस पर वक्ता रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत सहसेवा प्रमुख मोहनलाल साहू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। जीवन मुल्य आधारित शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में मिलता है।पाठ्यक्रम के साथ विद्यालय में सरस्वती वंदना, वंदेमातरम्, देशभक्ति गीत, योग, आसन, प्राणायाम, खेल, विभिन्न मंत्रो का नित्य पाठ होता है। जिससे छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास होता है। भारतीय संस्कृति का ज्ञान, बड़ो और छोटे के प्रति उचित व्यवहार, अनुशासन, देश के प्रति कर्तवयनिष्ठ, समय पालन आदि यहां के छात्र छात्राओं में दिखता है। यहां सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहता है। प्रशिक्षण के उद्घाटन मे मुख्य अतिथि श्रीमती गितेश्वरी हेमंत साहू (अध्यक्ष ज,पं, कुरूद)अध्यक्षता ललित सिन्हा (जिला अध्यक्ष ग्राम भारती) मुख्यवक्ता सुदामा राम साहू (प्रादेशिक सह सचिव छ,ग,प्रांत) वर्गाधिकारी नेमसिंग सिन्हा (कोषाध्यक्ष ग्राम भारती धमतरी ) जितेन्द्र यदु (जिला सचिव ग्राम भारती) , थानसिंह, भीमराम, डिगेन्द्र पटेल, नुतन, थमेश्वर, देवेन्द्र, प्रहलाद, भुनेश्वरी, कामिनी, मीरा, रेणुका, डिगेश्वर, लोकेश रहे।प्रशिक्षण मे प्रशिक्षार्थी आचार्य दीदियो को प्रातः स्मरण वंदना योग आसन प्राणायाम समता नियुध्द योगचाप (लैजिम) खेल योग व्यायाम आदि शारीरिक गतिविधि के साथ संगठनात्मक विषय शैक्षिक विषय शिक्षण आदि विषयो पर छग प्रांत से अधिकारियो जिला के अधिकारियो शिक्षको व्यवस्था मे लगे शिक्षको द्वारा दिया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!