Uncategorized

जिला जेल मे योगा एवं मेडिटेशन शिविर का आयोजन,कैदियो को दी गई जानकारी

छत्तीसगढ़ शासन (सुशासन एवं अभिसरण विभाग) तथा व्यक्ति विकास केन्द्र इंडिया (द आर्ट ऑफ़ लिविंग ) के मध्य एम.ओ.यू. होने के उपरांत, महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार जिला जेल धमतरी मे छः दिवसीय श्री श्री रविशंकर जी कृत आर्ट आफ लिविंग के माध्यम से योगा एवं मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आर्ट आफ लिविंग के प्रशिक्षक परसुराम निर्मलकर, परमानंद साहू, गोधन साहू, भोजराम साहू, हरिश साहू एवं भारत साहू कुरूद सेन्टर, जिला-धमतरी के द्वारा जेल में परिरूद्ध बंदियों को योग एवं मेडिटेशन कराकर, योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक तनाव व अवसाद से मुक्त रहने के उपाय बताये गये। योग शिविर में जेल में पदस्थ श्री नरेन्द्र कुमार डहरिया सहायक जेल अधीक्षक, दानी लाल साहू शिक्षक, निरंजन रात्रे प्रहरी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!