Uncategorized

सर्प मित्र सूर्यकांत साहू ने पकड़ा 15 किलो वजनी 10 फीट का अजगर


धमतरी। शनिवार को ग्राम करेठा की खार में एक 10 फीट का अजगर निकल आया था। जिसे देख लोग दहशत में आ गये थे, हालांकि फिर सूचना देकर सर्प मित्र सूर्यकांत साहू को बुलाया गया, जिनके द्वारा कुछ ही देर में अजगर को पकड़कर काबू में कर लिया गया और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सर्प मित्र ने बताया कि अजगर करीब 15 किलो वजनी है। इसके साथ ही उनका यह भी कहना था कि पिछले एक घंटे में 5 और सांपो को उनके द्वारा पकड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!