Uncategorized

भाजपा पहुंचा रही समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओ का लाभ-इंदर चोपड़ा

गांव चलो अभियान के तहत ग्राम डाही, सेंचुआ सेमरा (डी) में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक की उपस्थिति में सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत ग्राम डाही, सेंचुआ सेमरा (डी) में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पत्रक भी बांटे।धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने इस अभियान का नेतृत्व किया।
इस अभियान की शुरुआत करते हुए श्री चोपड़ा द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की पहुंच बढ़ाना है।
कार्यकर्ताओं ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चोपड़ा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे क्षेत्र के हर व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी से अवगत कराएं। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि और हर घर जल योजना प्रमुख हैं। इस अवसर पर
जनपद सदस्य फतेश्वरी डोमन साहू, दिग्विजय सिंह ध्रुव, भूपेंद्र चंद्राकार, दाऊ लाल चंद्राकार, ढालेश देवागन, पुरानिक साहू, खिलेंद्र देवांगन, सतु देवांगन, नारायण देवांगन, डेलू सिंहा, गेंदलाल सिन्हा,हीरालाल देवांगन ,रामकुमार पटेल, महेंद्र पटेल, सुनीता कमल नारायण ध्रुव, चंद्रिका साहू, टोमेश्वरी ध्रुव,  मख्खन साहू, फुलसिंग साहू, मूलचंद साहू, सदा राम साहू, साकेत साहू, सिया राम यादव, देवेन्द्र साहू, याद राम साहू, उमेश साहू, नितेश मंडावी हेमंत साहू जितेन्द्र साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!