Uncategorized

राधा कृष्ण भवन में सजा खाटू श्याम बाबा का दरबार भजन में झूमते रहे देर रात तक भक्त

धर्म की हमारे नगरी की अमिट पहचान है भक्तिभाव व भजन- पं. राजेश शर्मा

भगवान की प्राप्ति सिर्फ निष्काम, निस्वार्थ भक्ति से संभव है -पं.झम्मन शास्त्री

धमतरी– हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर राधा कृष्ण भवन में आयोजित हारे का सहारा खाटू श्याम बाबा का दिव्य दरबार पर सर झुकाकर प्रार्थना करते हुए भक्तों का तांता लगा रहा, जहां श्याम भजन संध्या में एक से बढ़कर एक की गई निरंतर प्रस्तुति में देर रात तक पूरी आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ लोग झूमते गाते नजर आए उक्त कार्यक्रम के आयोजनकर्ता पंडित राजेश शर्मा परिवार ने उपस्थित जनों का तिलक वंदन कर स्वागत करते हुए सभी का अभिवादन किया गौरतलब है कि उक्त भजन कार्यक्रम में पुष्प की वर्षा एवं इत्र का विशेष वर्षा ने वातावरण को पूरा धर्म में कर दिया सभी से निवेदन करते हुए पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि अपने नाम के अनुरूप हमारी धर्म की नगरी धमतरी की पहचान ही यहां का भजन भाव यहां का आपसी प्रेम यहां का भाईचारा तथा अब निरंतर होने वाले भक्ति से कारोबार भजन संध्या तथा धार्मिक उत्सव हो गया है जिसे आगे बढ़ाना हम सबकी सनातन जिम्मेदारी तथा नैतिक कर्तव्य है जिसके लिए सभी को सामने आना आने पर पीढ़ी के लिए अपने जिम्मेदारी का निर्वाह कर मानव जीवन को धन्य करने के समान है वही आयोजन के लिए शहर वासियों को धन्यवाद देते हुए पंडित झमन प्रसाद शास्त्री ने कहा कि धार्मिक आयोजन धरती को धन्य कर जाती है व्यक्ति के पीढ़ी को तार जाती है संसाधन महत्वपूर्ण नहीं भाव महत्वपूर्ण होना चाहिए जिसके लिए राजेश शर्मा का परिवार अपनी उदारता शिष्ट सरलता के लिए हमेशा धमतरी ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में पृथक पहचान रखते हुए ईश्वर का सानिध्य आशीर्वाद प्राप्त करता रहेगा।उक्त अवसर पर गोपाल शर्मा,राधेश्याम अग्रवाल,
दयाराम अग्रवाल,देवेंद्र मिश्रा,योगेश गाँधी,हर्षद मेहता,दीपक लखोटीया,जितेंद शर्मा,महेंद्र खंडेलवाल,राजेंद्र शर्मा,आशीष थिटे,मुकेश शर्मा,दीप शर्मा,गोविंदा ढिल्लो,पंडित महेश शास्त्री,राधेश्याम शर्मा,पवन अग्रवाल,पिन्टू यादव, कुलेश सोनी, दिलीप राज सोनी ,प्रकाश शर्मा,विकास शर्मा, लक्की डागा,भूषण शार्दूल, ईश्वरी पटवा, सरिता यादव, चन्द्रकला पटेल, चंद्रभागा साहू, गायत्री सोनी,डांली सोनी आदि उपस्थित रहे.

यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ कल होगा महाप्रसादी भंडारा

महा रुद्राभिषेक एवं श्री हनुमंत आराधना महोत्सव के दिव्य पूजा अर्चना के तीन दिवसीय आयोजन के पश्चात कल इस महान अनुष्ठान की पूर्ण आहुति वैदिक मंत्र चरण के साथ 21 ब्राह्मण की टीम के द्वारा संपन्न कराया जाना सुनिश्चित है इसके पश्चात विशाल महाप्रसादी भंडारा का आयोजन महालक्ष्मी ग्रीन राधा कृष्ण परिसर में दोपहर 12 बजे से किया जावेगा जिसमें शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की धार्मिक आग्रह आयोजन करता पंडित राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा एवं परिवार ने शहरवासियों एवं क्षेत्रीय लोगों के साथ ही धर्मप्रेमी,भक्तो, समाजसेवी व्यक्तियों ,संस्थाओं तथा संबंधित जनों से की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!