Uncategorized

शिक्षा किसी भी समाज की उन्नति की कुंजी है — कविता योगेश बाबर

डोमा में यादव समाज भवन में कंक्रीटीकरण व टाइल्स कार्यों का जिपं सदस्य ने किया लोकार्पण


धमतरी। यादव समाज डोमा के तत्वाधान में सामुदायिक भवन में कंक्रीटी करण एवं टाइल्स कार्य का लोकार्पण कविता योगेश बाबर सदस्य जिला पंचायत के मुख्य आतिथ्य में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच गुंजन साहू ने की विशिष्ठ अतिथि के रूप में फागेश्वरी राजेश साहू सदस्य जनपद पंचायत धमतरी उपस्थित रही थी। श्रीमती बाबर ने अपने मद से यादव समाज को परिसर में कांक्रीट करण एवं टाईल्स निर्माण हेतु राशि उपलब्ध करायी थी। उन्होंने कहा कि यादव समाज श्रीकृष्ण के वंशज एवं गौ माता के सेवक रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं और समाज आज के समय में हर क्षेत्र में प्रगति के नये सोपान तय कर रहा है। वर्तमान समय में कोई भी समाज तभी तरक्क़ी के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है जिस समाज में बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं वर्तमान में व्याप्त कुरीतियों का त्याग करते हुए प्रगति के पथ पर बढ़े। इस अवसर पर यादव समाज के संरक्षक कुंजलाल यादव पूर्व सरपंच मोतीलाल नगारची वरिष्ठ श्याम लाल साहू राजेश साहू सगुन राम बलदू राम ठाकुर मुकेश कुमार साहू यशवंत कुमार साहू शिव चरण कवर गौकरण साहू गुजऱा एवं बड़ी संख्या में यादव समाजजन उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!