Uncategorized

एमजीएम हॉस्पिटल तथा ब्रह्मा कुमारिस दिव्य धाम के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

धमतरी में एम जी एम हॉस्पिटल तथा ब्रह्मा कुमारिस दिव्य धाम के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व डॉ. दुर्गा साहू एवं उनकी टीम ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया l ब्राह्मकुमारिस धमतरी की संचालिका सरिता दीदी ने कहा परमात्मा ने हमें ये आखें इस सुन्दर दुनिया को देखने के लिए दी है l लोग कहते है जान है तो जहान है लेकिन मैं कहती हूँ आखें है तो जहान है l इन आखों से हमे अच्छी चीज़ ही देखनी चाहिए l डॉक्टर दुर्गा साहू ने शिविर में आए लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें विभिन्न नेत्र रोगों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान बाल्यावस्था में होने वाले मोतियाबिंद (पेडियाट्रिक कैटरैक्ट), वयस्क मोतियाबिंद, ग्लूकोमा तथा अन्य नेत्र रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में भी बताया गया।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग,लिया l 160 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई तथा विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते रोगों की पहचान करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!