Uncategorized

जर्जर स्कूल भवन को डिस्मेटल करने पार्षद कुशल लोढा ने शिक्षाधिकारी को लिखा पत्र

जहरीले जीवों का विचरण व जर्जर भवन से हर पल बना रहता है खतरा


धमतरी। कुशल लोढा पार्षद श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 10 ने जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी को पत्र प्रेषित करते हुए अवगत कराया है कि शासकीय प्राथमिक शाला अधारी नवागांव वार्ड में स्थित है। जो कि काफी पुराना एवं जर्जर स्थिति में है। कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उक्त स्थल पर जहरीले जीवों का विचरण होते रहता है। जिससे लगा हुआ स्कूल भवन संचालित है, जहां छोटे-छोटे बच्चो के जीवन पर खतरा बना हुआ है। अत: निवेदन है कि उक्त जर्जर स्कूल भवन को डिस्मेंटल किया जाए।
उल्लेखनीय है कि पार्षद कुशल लोढ़ा लगातार श्यामाप्रसादी मुखर्जी वार्ड के विकास के प्रति गंभीर है। वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से मुहैय्या कराने हर संभव प्रयास करते है। साथ ही जनहित के मुद्दे पर भी हमेशा सक्रिय व मुखर रहे है। इसी का परिणाम है कि शिक्षा के मंदिर में देश के भविष्य पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए स्कूल को डिस्मेंटल करने की मांग प्रमुखता से रखी है। पिछले काफी समय से कई पालक जर्जर स्कूल भवन के खतरे से डरे हुए है। इसलिए श्री लोढ़ा ने उक्त जर्जर स्कूल भवन के डिस्मेंटल करने की मांग रखी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!