Uncategorized

महापौर ने गले मिलकर दी ईद की बधाई, प्रेम व एकता का दिया संदेश

धमतरी। ईद के मुबारक मौके पर शनिवार को शहर में भाईचारे और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। ईदगाह मैदान के बाहर महापौर रामू रोहरा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की दिली मुबारकबाद दी। नमाज़ अदा करने के बाद जैसे ही लोग ईदगाह से बाहर निकले, महापौर ने सभी से गले मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और प्रेम व एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर माहौल पूरी तरह से उत्साह और अपनत्व से भरा नजर आया। छोटे-छोटे बच्चों ने भी बड़ी आत्मीयता के साथ महापौर से मुलाकात कर उन्हें ईद की बधाई दी। बच्चों के साथ महापौर ने स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई बुजुर्गों ने भी महापौर को आशीर्वाद देते हुए शहर के विकास कार्यों की सराहना की।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि ईद का पर्व हमें त्याग, सेवा, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। यह दिन हमें एक-दूसरे के करीब लाने और समाज में सौहार्द को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि धमतरी की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के लिए रही है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें सभी समाजों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। हर वर्ग के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निगम प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर शहर भाजपा महामंत्री राजीव चंद्राकर,पार्षदअज्जू देशलहरे मेघराज ठाकुर, तल्लीन पूरी गोस्वामी, संतोष सोनकर, संजय देवांगन , चंद्रकला पटेल, महेन्द्र खंडेलवाल,के दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश साफ तौर पर झलकता रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!