भारतीय जैन संघटना धमतरी द्वारा प्याऊ का उद्घाटन

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जैन संघटना धमतरी द्वारा लोगो को गर्मी में शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु गुजराती भवन के पास प्याऊ का उद्घाटन किया गया। बीजेएस की धमतरी शाखा अध्यक्ष श्रीमती संगीता गोलछा ने बताया कि भारतीय जैन संघटना धमतरी द्वारा प्रतिवर्ष संघटना के सदस्यों एवं समाजजनों के सहयोग से गर्मी के मौसम में प्याऊ खोला जाता है। ताकि आने वाले राहगीरों को शीतल जल मिल सके। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के जियो और जीने के कथन को सार्थक करने का हमारा छोटा सा प्रयास है। भारतीय जैन संघटना हमेशा से ही समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाती है। प्याऊ के उद्घाटन के अवसर पर निर्मल बरडिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (बीजेएस), समाजसेवी डायरेंद् गोलछा, महावीर जयंती उत्सव समिति 2025 धमतरी के अध्यक्ष संतोष कांकरिया, श्रीमती सूर्या लुंकड, पूर्व जिला अध्यक्ष(बीजेएस), आकाश कटारिया, जिला सचिव (पुरुष शाखा) सहित भारतीय जैन संघटना के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
