Uncategorized

17वें साल में निकलेगी भव्य श्रीराम रथयात्रा, बैठक में बनाई गई रूपरेखा


धमतरी। शहर में श्रीराम नवमीं महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। शहर में 6 अप्रैल को विभिन्न नयनाभिराम झाकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके एक दिन पहले 5 अप्रैल को युवाओं की टोली बाइक रैली निकाल कर समस्त क्षेत्रवासियों को शोभायात्रा में शामिल होने आमंत्रण देंगे।
उल्लेखनीय है कि शहर में साल-2008 से श्रीराम नवमीं पर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह आयोजन को आज 17 साल हो चुके है। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शहर में उत्साह, उमंग और पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस साल भी यह उत्सव उत्साह से मनाया जाएगा। इसके लिए शनिवार की रात 8 बजे बनियापारा स्थित शांडिल्य परिसर में श्रीराम नवमी आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में शहर के सभी 40 वार्डो से कार्यकर्ता व सर्व हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए, जिनके बीच कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। रामनवमी पर नयनाभिराम झांकियों के साथ शोभायात्रा निकालने की यहां परंपरा है। रामनवमी के पहले ही शहर को आकर्षक भगवा रंग और तोरण पताका से सजाया जाता है।
श्री रामनवमीं आयोजन समिति के संयोजक तीरथ राजफूटान ने बताया कि साल-2008 से श्रीराम नवमी समिति श्री रामनवमीं पर शोभायात्रा निकाल रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति आस्था प्रकट करने के उद्देश्य ही यह शोभायात्रा निकाली जाती है। पहले साल जब झांकी निकाली गई तो सभी ने इस आयोजन की काफी सराहना की व अन्य लोग भी जुड़ते गए। आज पूरे प्रदेशभर में धमतरी शहर में निकाले जाने वाली आकर्षक शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहती है। इस बार भी 5 अप्रैल को बाइक रैली और दूसरे दिन 6 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में आयोजन समिति के अशोक राव पवार, नंदू जसवानी, गणेश कोसरिया, दिलीप बड़जात्या,शिखर कोचर,देवेन्द्र थवाईत, आशीष थिटे, घनाराम सोनी, चेज्ञा फूटान, अमन थवाईत, दीपेश मोटवानी, संदीप नेताम, खेमलाल खरे, आलोक पांडेय, बसंत परदेशी मीनपाल,प्रवीण साहू, प्रतीक सोनी, हर्ष अग्रवाल, शुभांक मिश्रा, आर्या साहू, आकाश जसूजा, अमित अग्रवाल, बबला पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!