Uncategorized

धमतरी जिले में अब तक 25,539 किसानों से लगभग 12 लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी

धमतरी-जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य सुव्यवस्थित और तेज गति से जारी है। धान खरीदी वर्ष 2025-26 हेतु धमतरी जिले की कुल 74 समितियों में अब तक 1,28,602 किसानों द्वारा 1,23,087.10 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है। 15 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुए उपार्जन कार्य के अंतर्गत अब तक 25,539 किसानों से 11,80,833.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसका कुल मूल्य 280.13 करोड़ रुपये है।
कलेक्टर के निर्देशन में सभी समितियों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। धान की आवक बढ़ने के साथ ही नमी परीक्षण, तुलाई, भंडारण तथा परिवहन की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। इसी क्रम में 05 दिसंबर 2025 को धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों हेतु 2,861 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें 1,23,424.44 क्विंटल धान उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित है। प्रशासन द्वारा सभी किसानों से निर्धारित तिथि और समय पर केंद्रों में धान लेकर पहुंचने की अपील की गई है, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!